लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीईओ ने किया एसआईआर के कार्यां का निरीक्षण।

---Advertisement---


बदायूँ : 06 फरवरी। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान अंतर्गत नगर पंचायत वजीरगंज और सैदपुर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।
एसआईआर अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि के अंतिम दिन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान उन्होने जारी नोटिस के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उसका निस्तारण करने के लिए कहा। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राप्त प्रारूप 6, 7, 8 व अन्य प्रारूपों के सम्बंध में जानकारी ली तथा बताया कि नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एफआर एवं एसडीएम बिसौली राशि कृष्णा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page