लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

 थाना उसहैत क्षेत्रांतर्गत पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस व 04 खोखा कारतूस 315 बोर व एक वैन्यू गाडी रंग स्लेटी बिना नम्बर प्लेट व 630 रुपये नगद बरामद ।

---Advertisement---

बदायूँ दिनांक 06.02.2026 को थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत कादरचौक रोड सरेली मोड पर थाना उसहैत पुलिस टीम संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक स्लेटी रंग की गाडी वैन्यू बिना नम्बर प्लेट की उसहैत की तरफ से आ रही है जिसमें बदमाश है, तथा उन पर हथियार भी है । मुखबिर की सूचना पर सरेली मोड़ पर बैरियर लगाकर चैकिंग के दौरान उसहैत की तरफ से एक फॉर व्हीलर आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखकर सरेली गाँव की तरफ भागने का प्रयास किया, जिससे गाडी सड़क किनारे खड़े लोहे के खम्बे से टकरा गयी और गाड़ी रुकते ही एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागा तथा ड्राइवर सीट से दूसरा व्यक्ति उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम बाल – बाल बची । आत्म रक्षा मे जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अब्दुल जहीर के दाहिनी पैर मे गोली लगने से घायल हो गया । दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गया । गिरफ्तार घायल अभियुक्त अब्दुल जहीर उपरोक्त को जीवनरक्षार्थ उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा जा गया है । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. अब्दुल जहीर उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र नूर मौहम्मद निवासी कस्बा व थाना कादरचौक जनपद बदायूँ ।

पूछताछ का विवरणः-
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल अभियुक्त अब्दुल जहीर उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि वह अपने साथी रमेश प्रधान ग्राम चन्दोखा के साथ इसी गाडी से नम्बर प्लेट उतारकर जगह – जगह पर घटना करते रहते है। आज भी इसी क्षेत्र में घटना करने के प्रोग्राम से ही घूम रहे थे कि आपने पकड़ लिया । जिसमें रमेश प्रधान पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम चन्दोखाँ थाना दातागंज जनपद बदायूँ भाग गया । हम लोगो ने रमेश प्रधान के अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद कुशीनगर, गोण्डा, बलरामपुर, कासगंज व आस पास के जनपदों तथा अपने जनपद में भी कई घटनाएं कारित की है ।

विवरण बरामदगी-
एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस व 04 खोखा कारतूस 315 बोर व एक वैन्यू गाडी रंग स्लेटी बिना नम्बर प्लेट व 630 रुपये नगद ।

आपराधिक इतिहासः- (गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल जहीर उपरोक्त)

  1. मु0अ0सं0- 923/2021 धारा 380/411/457 भादवि थाना कोतवाली जिला फतेहगढ ।
  2. मु0अ0सं0- 759/2021 धारा 399/402/411 भादवि थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर ।
  3. मु0अ0सं0- 239/2021 धारा 380/411/457 भादवि थाना शमशाबाद जनपद फतेहगढ ।
  4. मु0अ0सं0- 557/2021 धारा 457/380/411 भादवि थाना कुरावली जनपद मैनपुरी ।
  5. मु0अ0सं0- 1028/2021 धारा 308/457/511 भादवि थाना पुवांया जनपद शाहजहाँपुर ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1- थानाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह थाना उसहैत मय टीम।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page