लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत शहर क्षेत्र के मुख्य बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले व्यस्तम स्थानों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया व आमजनमानस से संवाद किया गया।

---Advertisement---
        आज दिनाकं 28-02-2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी होली पूर्व के दृष्टिगत शहर क्षेत्रान्तर्गत अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शहर के व्यस्तम भीड़-भाड़ वाले प्रमुख एवं मुख्य चौराहों पुलिस लाइन चौराहा, इंद्रा चौक, लावेला चौक, छःसड़का, सर्राफा बाजार तथा आदि मुख्य जगहों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया व होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई तथा होली पर्व को शान्तिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की गई ।

        कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को संयुक्त रुप से लगातार शहर में फुट पेट्रोलिग/निगरानी, क्विक रिस्पांस टीम गठित करने एवं पुलिस की सक्रियता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया जिससे होली पर्व को सकुशल, हर्षोल्लास और निर्बाध रूप से मनाया जा सके । इस दौरान ए.डी.एम. (ई) श्री अरूण कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, प्रभारी निऱीक्षक सिविल लाइन श्री हरेन्द्र सिंह आदि मय पुलिस बल के मौजूद रहे।
logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page