लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया कुल 49596 वादों का निस्तारण।

---Advertisement---

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा आज दिनांक 09.05.2026 को जनपद बदायूँ में समय प्रातः 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

श्री विवेक संगल, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा जनपद न्यायालय, बदायूँ परिसर में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पॉजली अर्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा विचार व्यक्त किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को राष्ट्रीय लोक कल्याणकारी दिवस के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए इसके अतिरिक्त समस्त न्यायिक अधिकारीगण व बैंक अधिकारीगण को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए अग्रिम बधाई दी।

श्री विवेक संगल, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक पर्व है जहां पर पक्षकार अपने-अपने हितों के अनुरूप आपसी समझौते के आधार पर सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा बैंक अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को धन्यवाद करते हुये कहा कि आम जन अपने बैंक विवादों को आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं।

श्रीमती नेहा गर्ग, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा राष्ट्रीय लोक

अदालत के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि आम जन न्यायालय में लम्बित विवादों जैसे आपराधिक शमनीय वाद, एन०आई० एक्ट-अन्तर्गत धारा 138 मोटर दुर्घटना सम्बन्धित वाद, वैवाहिक / पारिवारिक विवाद श्रम सम्बन्धी वाद, भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी वाद किरायेदारी, ट्रैफिक चालान, राजस्व बाद, विद्युत बिल आदि विवादों का निस्तारण इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करवा सकते है। इसी क्रम में उनके द्वारा सभी को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल बनाये जाने हेतु अपना-अपना सहयोग दिये जाने की अपील की गयी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में माननीय प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, बदायूँ एवं माननीय अपर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, बदायूं द्वारा अपने न्यायालयों में आपसी समझौते के आधार पर कुल 84 पारिवारिक विवादों का निस्तारण किया गया।

माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बदायूँ द्वारा कुल 22 मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण कर अंकन 1,7147,000/- रुपये की धनराशि पीड़ितों को बतौर क्षतिपूर्ति दिलायी गयी।

श्रीमान अध्यक्ष, न्यायालय उपभोक्ता फोरम, बदायूँ द्वारा 4 वादों में से 1 वाद का निस्तारण कर अंकन 15,00,000/- रुपये की धनराशि पीड़ितों को बतौर क्षतिपूर्ति दिलायी गयी।

श्रीमान अध्यक्ष, न्यायालय स्थाई लोक अदालत, बदायूँ द्वारा 10 वादों में से 1 वाद का निस्तारण किया गया।

श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बदायूँ द्वारा कुल 1706 मामलों का निस्तारण

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन से सम्बन्धित वादों में विभिन्न बैंकों के 671 मामले, भारत संचार निगम लि० के 16 राजस्व सम्बन्धित 413 मामले 607 स्थानीय निकाय के मामले एवं अन्य प्रकार के 40832 मामले थे। इस प्रकार कुल 42539 प्री-लिटिगेशन मामलों का एवं न्यायालयों में लम्बित फौजदारी एवं सिविल वादों में 7057 वादों का निस्तारण हुआ।

इस प्रकार उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 49596 वादों का निस्तारण हुआ।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय बदायूँ के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, समस्त न्यायिक कर्मचारीगण, समस्त पराविधिक स्वयंसेवकगण व सभी सम्बन्धित बैंक के अधिकारीगण, उपस्थित हुये।

है। सभी के समेकित प्रयासों से उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सका

(नेहा गर्ग) प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page