वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस डायल 112 की 04 नई टू-व्हीलर की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा कहा गया कि नई गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया और तेजी होगी तथा आम जनता को त्वरित सहायता मिल सकेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया,क्षेत्राधिकारी नगर/उझानी व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।






