लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा संयुक्त रूप से गंगा एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं के दृष्टिगत एक्सप्रेस-वे क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया।

---Advertisement---

जिलाधिकारी बदायूँ, श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा गंगा एक्प्रेस-वे के निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाएं । विशेष रूप से रात्रि के समय दृश्यता बढ़ाने हेतु सड़क किनारे, डायवर्जन स्थल एवं संवेदनशील स्थानों एवं कमर्शियल वाहनों व बड़े/भारी वाहनों पर पर्याप्त संख्या में रैडियम रिफ्लेक्टर एवं चेतावनी संकेतक लगाए जाने के निर्देश दिए गए ।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एआरटीओ को निर्देशित किया गया कि भारी वाहनों, ओवरलोड वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही की जाए तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । यूपीडा तथा पुलिस को नियमित पैट्रोलिंग हेतु निर्देशित किया गया ।

इसके अतिरिक्त आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु एम्बुलेंस, क्रेन एवं अन्य राहत सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि किसी भी दुर्घटना अथवा आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री अभिषेक कुमार सिंह एवं उपजिलाधिकारी सदर श्री मोहित कुमार उपस्थित रहें।

जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सुरक्षा उपायों को अपनाकर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page