लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़ | मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

आशा बहनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, ग्राम प्रधानों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने लिया हिस्सा

मुरादाबाद। 13 अक्टूबर 2026 को मुरादाबाद के मिगलानी सिनेमा हॉल में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की आशा बहनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं, पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों, शिक्षक मित्रों, अनुदेशकों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, रसोइयों तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सामूहिक अवलोकन किया।

फिल्म के माध्यम से आध्यात्मिक संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा और प्रेम, करुणा, निःस्वार्थ सेवा एवं मानव कल्याण से जुड़े संदेशों को समझने का अवसर मिला।

इस आयोजन का मुख्य संदेश रहा कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता करना, मानवता की सेवा करना और प्रत्येक प्राणी के प्रति प्रेम एवं करुणा का भाव रखना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की हिंदू एवं मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों की सहभागिता को सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में प्रस्तुत किया गया।

आयोजन के माध्यम से भगवान श्री हनुमान जी के आदर्शों और सनातन संस्कृति के मूल्यों से प्रेरणा लेकर सेवा, समर्पण, संस्कार, करुणा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

आप तक लाइव 24 न्यूज़ | मुरादाबाद

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

श्राद्ध के अवसर पर डॉ. सौरभ चौहान ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन, सेवा भाव से दिया सामाजिक सरोकार का संदेश

Leave a Comment

You cannot copy content of this page