लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बाण सागर नहर के पूर्ण होने से मिर्जापुर, प्रयागराज के 150 लाख हेक्टे० भूमि में बढ़ी सिंचन क्षमता, 1.70 लाख किसानों को मिला लाभ।

---Advertisement---


बदायूँ : 06 फरवरी। फसलों की सिंचाई के संसाधनों में नहरों से सिचाई को सबसे अच्छा साधन माना गया है। नहरों का पानी भूमि से नहीं लिया जाता, बल्कि वर्षा के पानी को बाँध बनाकर रोका जाता है और फसली सीजन में आवश्यकतानुसार बाँध से पानी छोड़कर नहरों के माध्यम से किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाता है। नहर प्रणाली से कई लाभ होते हैं। नहरों के पानी से धरती में वाटर रिचार्ज होता रहता है। पशु-पक्षियों, वन्य जीवों को पीने का पानी मिलता रहता है। नहरों के किनारे वृक्षारोपण कर वनाच्छादन बढ़ाया जाता है। मछली व अन्य जलीय जीवों की संख्या में वृद्धि होती है। तालाब, पोखरों में पानी भरा जाता है। किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलता है। इसीलिए विभिन्न लाभों को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नहरों के सुधार, निर्माण सहित वांछित जल भण्डारण हेतु बांधों के निर्माण पर विशेष बल दिया है।
उत्तर प्रदेश का बुन्देलखण्ड व पठारी क्षेत्र सिंचाई साधनों के परम्परागत तरीके वर्षा, तालाब, कुओं के जल पर ही निर्भर रहा। इससे वर्षा कम होने पर किसानों को सिंचाई के लिए पानी पान नहीं मिलता था। किसान ज्यादातर कम पानी वाली मोटे अनाज, तिलहन, दलहन आदि की फसलें ही उगाते थे। ।
देश का बाणसागर बांध मध्य प्रदेश राज्य के शहडोल जिले के देवलोंच नामक स्थान पर निर्मित अन्तर्राज्यीय बहुउद्देशीय वृहद नदी घाटी परियोजना है। यह बांध मध्य प्रदेश के सोन नदी पर बनाया गया है। इस बांध से उत्तर प्रदेश को सिंचाई के लिए नहर के माध्यम से पानी मिला है। बाणसागर नहर परियोजना उत्तर प्रदेश में वर्ष 1989-90 में प्रारम्भ हुई। प्रदेश की पठारी क्षेत्र में बनाई जा रही यह नहर परियोजना काफी मुश्किल भरा रहा, क्योंकि पत्थरों व मिट्टी को काटकर नहर बनाना एक चुनौती भरा कार्य रहा। बाणसागर नहर परियोजना जंगलों/वन क्षेत्र से होकर गुजरती है। इसलिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त करना भी जरूरी था। वन क्षेत्र से नहर निकलने के लिए जब समय से अनापत्ति/अनुमोदन वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से प्राप्त नहीं हुआ तो वर्ष 2002 में नहर निर्माण का कार्य रूक गया।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की लम्बित परियोजनाओं का परीक्षण कराते हुए उत्तर प्रदेश की बाणसागर नहर परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में सम्मिलित किया। भारत सरकार ने 2014 में सिंचाई परियोजना के अनुमोदन/ स्वीकृति के लिए वन एवं पर्यावरण नीति में आवश्यक संशोधन करते हुए अक्टूबर 2014 में स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके बाद नहर निर्माण कार्य तेजी से शुरू हुआ। विन्ध्य रेंज एवं प्रयागराज के असिंचित क्षेत्रों के किसानों के फसलोत्पादन के लिए किसानों के हितैषी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाणसागर नहर परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने के लिए सिंचाई विभाग के दायित्व में तेजी लाई। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने दिन-रात मेहनत कर 3420.24 करोड रू० की वास्तविक लागत के इस परियोजना को वर्ष 2018 में पूर्ण कर दिया। नहर परियोजना पूर्ण होने पर भारत के मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 15 जुलाई, 2018 को बाणसागर नहर परियोजना का लोकार्पण कर किसानों की सदियों की इच्छा पूर्ण करते हुए उन्हें सिंचाई की सौगात दी।
वर्षों से लम्बित किसानों के कल्याण एवं राष्ट्र के विकास में सहभागी बाणसागर नहर परियोजना को पूर्ण कराने का जो साहस व दृढ़ता पूर्व की किसी सरकार ने नहीं दिखाया, वह प्रदेश के किसानों के हितैषी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कर दिखाया। बाणसागर नहर परियोजना के पूर्ण होने पर जनपद मिर्जापुर के 75309 हेक्टेयर भूमि के किसानों को अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा मिली। उसी तरह जनपद प्रयागराज के 74823 हेक्टेयर भूमि में किसानों को फसलोत्पादन हेतु सिंचाई की सुविधा मिली है। इस तरह कुल 150132 हेक्टेयर भूमि के किसानों को अतिरिक्त सिंचाई की व्यवस्था प्रदेश सरकार ने किया है। उत्तर प्रदेश के यह ऐसे क्षेत्र है, जहां अक्सर वर्षा की अनिश्चितता रहने के कारण पीने के पानी व सूखे की समस्या आती रहती थी। किन्तु अब हर स्थिति से निपटने के लिए यह परियोजना सक्षम हो गई है। इस क्षेत्र के किसानों और जनता में उत्साह और उमंग जागृत हो गई है। अब किसान हर तरह की फसल उगा रहे हैं और उनका जीवन खुशहाल है।

वाण सागर नहर परियोजना के पूर्ण हो जाने पर 1.70 लाख से अधिक किसानों को मिली सिंचाई सुविधा से अन्नदाता किसान अब दोगुनी से अधिक फसल उत्पादन कर रहे हैं। राज्य सरकार सिंचाई प्रणालियों को अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध कराकर निरन्तर क्रियाशील कर रही है। इससे प्रदेश की सिंचन क्षमता में बढ़ोत्तरी के साथ फसल उत्पादन बढ़ना स्वाभाविक है। इस प्रकार किसानों की आय बढ़ाने में उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। पहले उत्पादित फसलों की अपेक्षा अब सिंचाई सुविधा होने से लगभग 5.50 लाख टन से अधिक अतिरिक्त फसल उत्पादन हो रहा है। इससे किसानों की आय में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और वे राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन रहे हैं।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page