लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिला सैनिक बन्धु बैठक सम्पन्नपूर्व सैनिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

---Advertisement---


बदायूँ : 11 फरवरी। कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, बदायूं के तत्वावधान में जिला सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन ले0 कर्नल संदीप सिंह (अ0प्रा0), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, बदायूं द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में आयोजित जिला सैनिक बन्धु बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर की गई कार्यवाही से उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को अवगत कराया गया। इसके उपरान्त वर्तमान बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनमें विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित चार नये प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए सभी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए तथा पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कुल 29 पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने प्रतिभाग किया और अपनी समस्याएं व सुझाव प्रस्तुत किए। अध्यक्ष महोदय ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि शस्त्र से संबंधित सभी प्रार्थना पत्र मूल रूप में सिटी मजिस्ट्रेट को प्रेषित किए जाएं, जिससे संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जा सके। बैठक में अन्य कोई विषय न होने पर अध्यक्ष की अनुमति से बैठक का समापन किया गया।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page