लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट, ईंट-पत्थर चले; तीन घायल।

---Advertisement---

बदायूँ सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजातगंज बेला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर भी चले, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
ग्राम सुजातगंज बेला निवासी साहिबन पत्नी मुश्ताक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ युवकों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। पीड़िता के अनुसार 13 मार्च 2026 को उक्त युवकों ने उसके पुत्र मुसव्वर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी, जिससे उसे चोटें आई थीं।
आरोप है कि रविवार को मोहल्ले के ही आमीन, मुवीन, शारिक और अकरम पुत्रगण वासिक अली एक राय होकर पीड़िता के घर में घुस आए और उसके पति मुश्ताक के साथ मारपीट करने लगे। जब पीड़िता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके पति के दाएं पैर में धारदार हथियार से वार कर दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली सहसवान पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में सहसवान कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाददाता आकाश तोमर

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page