लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में ग्रेजुएशन डे का आयोजन ।

---Advertisement---

बदायूँ सहसबान- सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल,में आज रविवार को ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह अवसर नन्हे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए गर्व का क्षण रहा, जहाँ छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, समयपालन, सुसज्जित व्यक्तित्व तथा समर्पित शिक्षार्थी जैसी श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश कुमार गुप्ता (सेवानिवृत्त प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) एवं सुश्री मीना कुमारी (सेवानिवृत्त सरकारी अध्यापिका) रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अश्विनी माहेश्वरी, अंशुल माहेश्वरी एवं शुभम लाहोटी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण अरोड़ा ने नन्हे स्नातकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का समापन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ हुआ और जयपुरियन टीम के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन भव्य एवं सफल रहा।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page