लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घरेलू गैस सिलेंडरों की नहीं कोई कमी, केवाईसी कराए उपभोक्ता।

---Advertisement---

बदायूं 16 मार्च। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डरों की सुचारू रूप से आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से जनपद में स्थित विभिन्न गैस एजेन्सियों की पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से निरन्तर जाँच करायी जा रही है। वर्तमान में जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की कोई कमी नहीं है, गत दिवस को जनपद की विभिन्न गैस एजेन्सियों पर कुल 26180 सिलेण्डरों का स्टॉक उपलब्ध था तथा 7980 उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर डिलीवर किया गया है। इस प्रकार गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर डिजिटल रूप से गैस बुक कर सिलेण्डर प्राप्त कर सकते है। जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक अपने गैस कनेक्शन की के०वाई०सी० नहीं करायी गयी है वह तत्काल सम्बन्धित तेल कम्पनी के मोबाईल एप अथवा सम्बन्धित गैस एजेन्सी पर सम्पर्क स्थापित कर ई-के०वाई०सी० करा लें। समस्त गैस एजेन्सियों पर के० वाई०सी०/ऑनलाईन बुकिंग हेतु हेल्प डेस्क खुलवाये गये है। समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कृपया उपरोक्तानुसार अवगत होने का कष्ट करें।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page