लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत ससुराल जाते युवक से 2.5 लाख की लूट की घटना का झूठी होना पाया गया।

---Advertisement---

बदायूँ दिनाँक 12.05.2026 को रात्रि समय 8.23 बजे धर्मेन्द्र पुत्र राकेश निवासी ग्राम सैंधी थाना भमोरा जनपद बरेली द्वारा यूपी-112 के माध्यम से सूचना दी गयी कि 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उससे 2.5 लाख रूपये व मोबाइल छीन लिये गये है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर पूछताछ की गयी तो धर्मेन्द्र उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह अपनी बाइक से ग्राम धनौरा थाना दातागंज निवासी अपने मौसेरे साले रजनीश को 2.5 लाख रूपये देने जा रहा था, अज्ञात व्यक्तियो द्वारा घेरकर गिरा लिया तथा गेहूँ के खाली खेत में घसीटकर रूपये व मोबाइल छीनकर ले गये है।

    प्रभारी निरीक्षक द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर धर्मेंद्र व रजनीश उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हमें ग्राम धनौरा के ओमवीर पुत्र बाँके की 10 बीघा जमीन पेशगी पर लेने के लिए 04 लाख रुपये देने थे जिनका इंतजाम नही हो पाया था इसलिये हमने भूरे पुत्र रामविलास यादव निवासी ग्राम धनौरा थाना दातागंज को मौके पर बुलाकर 1,25,000 रूपये देकर भेज दिया था तथा यूपी-112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी थी। जिससे हमें ओमवीर की सहानुभूति मिलने पर जमीन पेशगी पर लेने हेतु रूपये देने के लिये कुछ और समय मिल जायेगा। घटना के क्रम में थाना पुलिस द्वारा रजनीश उपरोक्त द्वारा भूरे उपरोक्त को दिये गये 1,25,000 रुपये भूरे के पास से बरामद कर लिये गये है । धर्मेन्द्र व रजनीश उपरोक्त द्वारा दी गयी लूट की सूचना झूठी पायी गयी ।
logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page