लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद वासियों से की गई अपील।

---Advertisement---

बदायूँ आज दिनांक 24.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा आगामी पर्व ईद-उल-अज़्हा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के जनपद वासियों से अपील की गई है।

आगामी त्यौहार बकरीद को गत वर्ष की भांति इस बार भी आपसी भाईचारे, सौहार्दपूर्ण वातावारण और समन्वय के साथ मनाने की अपील की गयी । महोदया द्वारा सभी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा गया कि किसी भी खुले स्थान एवं सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी न की जाए, इसके अतिरिक्त किसी भी प्रतिबंधित पशु जैसे हाथी, घोड़ा, ऊंट एवं गौवंश पशु की कुर्बानी न दी जाये, यह बीएनएस एवं गौवध नि0 अधिनियम के तहत कानून अपराध है। इस प्रकार का कृत्य पुलिस के संज्ञान में आने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़नें की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों / किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे । किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि अफवाहों की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें । जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखें ।

साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ गलत अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें तथा ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी व्यक्ति सम्प्रदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों ।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page