लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल।

---Advertisement---


बदायूँ: 11 जून। जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय की मौजूदगी में तहसील सदर के कछला गंगा घाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इसके अलावा तहसील दातागंज के अटेना पुख्ता घाट एवं तहसील सहसवान के माजरा सिठौलिया खाम में अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने तथा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आपदा की स्थिति में किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता का परीक्षण किया गया।
अभ्यास के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत सामग्री वितरण, चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने संबंधी कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करना तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता करना है, साथ ही आमजन को भी आपदा के समय सतर्क रहने एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page