लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विश्व रक्तदाता दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने किया महादान।

---Advertisement---


बदायूं, उत्तर प्रदेश – विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के ब्लड सेंटर द्वारा आज एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ‘हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन’ के सहयोग से किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. शिव कुमार के दिशा-निर्देशन में इस शिविर का संचालन किया गया। पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुचेता यादव और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वैशाली सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम ने दिनभर शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

शिविर में दिनभर 20 सजग युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 15 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम के दौरान संजय कुमार, नितिन कुमार, सनी वाष्णेय, योगेश कुमार सिंह और राव रंजित संतराम सहित अन्य रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. सुचेता यादव ने बताया कि एक बार रक्तदान करने से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे रक्तदान को जीवन का हिस्सा बनाएं।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page