लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण 01 अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त दोनाली बन्दूक 12 बोर लाइसेंसी मय 05 कारतूस जिन्दा व एक मोटरसाईकिल स्पलेन्डर सहित गिरफ्तार किया ।

---Advertisement---

बदायूँ वादी राय सिंह पुत्र दिलीप निवासी ग्राम गरुईया थाना कुवरगांव जनपद बदायूँ द्वारा थाना वजीरगंज पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनाँक 17.06.2026 को समय लगभग 18.00 बजे वादी के पिता दिलीप सिंह यादव पुत्र हरनाम सिंह निवासी ग्राम गरुईया, थाना कुवरगांव, जनपद बदायूँ अपने पुत्र राजेश के साथ ढल्लब का पंचर टायर ठीक कराने हेतु ग्राम बनकोटा गये हुए थे । टायर सही कराकर वापस लौटते समय ग्राम बनकोटा में उनके ही गांव निवासी ज्ञान सिंह पुत्र टीकाराम अपनी मोटरसाइकिल से मौके पर आया तथा अपनी लाइसेंसी दुनाली बंदूक से दिलीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी । इस सूचना पर वजीरगंज पुलिस द्वारा मृतक के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । वादी द्वारा बताया गया कि हमारा तथा ज्ञान सिंह का जमीन को लेकर विवाद था,इसी बात की रंजिश ज्ञानसिंह को लेकर मेरे पिता दिलीप सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गयी । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज पर मु0अ0सं0 153/26 धारा 103(1) बीएनएस बनाम ज्ञान सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त अभियोग के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत टीमे गठित कर आज दिनाँक 19.06.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियोग उपरोक्त के अभियुक्त ज्ञान सिंह पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम गरूईया थाना कुवरगांव जिला बदायूँ को ग्राम मेहरा से आने वाले रास्ते गंगा एक्सप्रेस के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व घटना मे प्रयुक्त एक अदद दोनाली बन्दूक 12 बोर लाइसेंसी मय 05 कारतूस जिन्दा व एक मोटरसाईकिल स्पलेन्डर काला रंग रजिस्टेशन नम्बर UP24AM5864 अभियुक्त ज्ञान सिंह के कब्जे से बरामद किये गये । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 5/27(1) आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी है । अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः- ग्राम मेहरा से आने वाले रास्ते गंगा एक्सप्रेस के पास से

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- ज्ञान सिंह पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम गरूईया थाना कुवरगांव जिला बदायूँ ।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0स0 153/26 धारा 103(1) बीएनएस बृद्धि धारा 5/27(1) आर्म्स एक्ट

अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः- घटना मे प्रयुक्त एक अदद दोनाली बन्दूक 12 बोर लाइसेंसी मय 05 कारतूस जिन्दा व एक काले रंग की मोटरसाईकिल स्पलेन्डर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ मय टीम।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page