बदायूं 19 जून सुशासन को समर्पित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को डायट परिसर आॅडीटोरियम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी एवं शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वह दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं देशभक्ति के गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि ‘‘भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा‘‘ इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। जिस भी व्यक्ति की जो भी जिम्मेदारी है, वह पूरी ईमानदारी से उसको पूरा करें तो वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचो, अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने शिक्षकों और बच्चों से कहा कि समर्पण लगनशीलता से कार्य करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा ह,ै विदेश में भारत की साख बढी है। कोरोना काल से निशुल्क खाद्यान्न वितरण जरूरतमंदों को कराया जा रहा है, तथा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना भेदभाव के उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब भय मुक्त प्रदेश बन चुका है, तथा केंद्र सरकार की कई योजनाओं में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है। इसके अतिरिक्त योगी जी ने अनेकों ऐसी योजनाएं भी संचालित की हैं जिनको अन्य प्रदेशों ने भी अपनाया है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा एवं श्रेष्ठा योजना परीक्षा अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 बच्चों को तथा उनका विभिन्न विषयों की बेहतर जानकारी देने वाले 10 शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सतेन्द्र सिंह परियोजना निदेशक, डीआरडीए, गिरजेश चैधरी प्राचार्य डायट, नवीन कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राकेश कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता डायट व कई कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में अध्यापक , अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्रा मौजूद रहें।






