🟥 BREAKING |
बदायूं पुलिस चौकी के अंदर ही दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित आरिफपुर नवादा पुलिस चौकी के अंदर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, सालारपुर निवासी शमशाद ने 13 जुलाई को गांव के ही वसीम, शरीफ, साजिद और मुख्तार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया था।बुधवार को मुकदमे में नामजद शरीफ अपने परिजनों के साथ पक्ष रखने के लिए पुलिस चौकी पहुंचे थे। इसी दौरान वादी शमशाद भी अपने गवाहों के साथ चौकी पहुंच गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।मारपीट की पूरी घटना किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के दौरान पुलिस प्रभावी हस्तक्षेप नहीं कर सकी, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।फिलहाल पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो और घटना को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
✍️ संपादक विवेक चौहान
आप तक LIVE 24 NEWS






