लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वजीरगंज में गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया शुभारंभ

---Advertisement---

वजीरगंज में गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया शुभारंभ

बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज में श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति के साथ भाग लिया। पूरे नगर में गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया।

शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और बुद्धि एवं सिद्धि के दाता हैं। उन्होंने भगवान गणपति से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और समाज में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द कायम रहे।

शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। भक्ति गीतों, जयकारों और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु गणपति की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, आयोजक मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारे गूंजते रहे।

गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩

#GaneshChaturthi #Badaun #Wazirganj #GaneshUtsav #GanpatiBappaMorya

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page