लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह, नन्हे लीडर्स ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

---Advertisement---

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह, नन्हे लीडर्स ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बुधवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी (अलंकरण समारोह) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय के विभिन्न हाउस एवं विद्यालय स्तर पर नेतृत्व की जिम्मेदारियों के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को पद एवं दायित्व सौंपे गए। नव-नियुक्त छात्र-छात्राओं ने अपने दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

समारोह में कौटिल्य हाउस से तनवी सिंह एवं ऋषभ निगम को प्रीफेक्ट, इकरा सिद्दीकी एवं अयान सिद्दीकी को कैप्टन तथा शगुन एवं शिवाक्ष गुप्ता को वाइस-कैप्टन बनाया गया।

कल्पना हाउस में अली हुसैन एवं साक्षी सिंह को प्रीफेक्ट, नैतिक एवं दृष्टि यादव को कैप्टन तथा माधव एवं अरीबा खान को वाइस-कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई।

कस्तूरबा हाउस में अंश चौहान एवं योगिता चौधरी को प्रीफेक्ट, इशिता एवं सोनू को कैप्टन तथा विराट एवं अनन्या माहेश्वरी को वाइस-कैप्टन नियुक्त किया गया।

वहीं कलाम हाउस में रवि प्रताप सिंह एवं खुशी को प्रीफेक्ट, विराट राठौर एवं गुनगुन को कैप्टन तथा अनामिका एवं वैभव माहेश्वरी को वाइस-कैप्टन बनाया गया।

विद्यालय स्तर पर हेड बॉय अक्ष सिंह एवं हेड गर्ल आरुशी शाक्य का चयन किया गया। स्पोर्ट्स इंचार्ज की जिम्मेदारी अर्पित शाक्य, एक्टिविटी इंचार्ज का दायित्व समर्थ मौर्य एवं तमन्ना राठौर तथा असेंबली इंचार्ज की जिम्मेदारी आरुष चौहान एवं ज्योति को सौंपी गई। वहीं अनुशासन व्यवस्था के लिए समर्थ वार्ष्णेय एवं तान्या वार्ष्णेय को डिसिप्लिन इंचार्ज बनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने नवनियुक्त छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन की वास्तविक जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के ऐसे अवसर बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग, निर्णय क्षमता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इन्वेस्टिचर सेरेमनी विद्यार्थियों के लिए गौरव के साथ-साथ उत्तरदायित्व का अवसर है। उन्होंने नवनियुक्त छात्र-छात्राओं से विद्यालय में सकारात्मक वातावरण, अनुशासन और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने की अपील की।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। नव-नियुक्त छात्र-छात्राओं ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने तथा विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page