लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उत्तम क्षमा से शुरू हुआ बिल्सी में पर्युषण पर्व का पहला दिन दीपक स्वयं जलकर करता है सभी का अंधकार दूर, क्षमा भाव का दिया संदेश

---Advertisement---

उत्तम क्षमा से शुरू हुआ बिल्सी में पर्युषण पर्व का पहला दिन

दीपक स्वयं जलकर करता है सभी का अंधकार दूर, क्षमा भाव का दिया संदेश

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या-2 स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर एवं साहवगंज स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दस दिवसीय पर्युषण पर्व का शुभारंभ हुआ। पर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर प्रीत जैन, संभव जैन, नमन जैन, अभिषेक जैन, पंकज जैन आदि जैन धर्मावलंबियों ने भगवान जिनेंद्र स्वामी का मंगल जलाभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

प्रवचन के दौरान बताया गया कि जैन धर्म के दिगंबर अनुयायियों द्वारा आदर्श रूप में अपनाए जाने वाले गुणों को दशलक्षण धर्म कहा जाता है। इनमें उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, शौच, संयम, तप, त्याग, अकिंचन और ब्रह्मचर्य शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा कि जीवन में सुख और शांति के लिए इन गुणों का पालन आवश्यक है।

वक्ताओं ने कहा कि दीपक स्वयं जलकर दूसरों के जीवन से अंधकार दूर करता है। इसी प्रकार मनुष्य को भी अपने जीवन में त्याग, संयम और क्षमा का भाव अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मन, वचन और काया से जानबूझकर अथवा अनजाने में किसी भी प्रकार की हिंसा में स्वयं भाग नहीं लेना चाहिए, न दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए और न ही हिंसा करने वालों का अनुमोदन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्षमा मांगने से अधिक महत्वपूर्ण क्षमा करना है। क्षमा का भाव जीवों के प्रति अभय और मैत्री का भाव पैदा करता है। क्षमा, संयम और विवेक का अनुसरण करने से आत्मिक शांति का अनुभव होता है। आत्मा की शुद्धता के लिए आवश्यक है कि मनुष्य बाहरी परिस्थितियों से विचलित न हो और सभी जीवों एवं पदार्थों के प्रति मैत्री भाव रखे।

शाम को वीरांगना मंडल की ओर से बच्चों के लिए भजन एवं मंत्र सुनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन नीरेश जैन ने किया। भजन प्रतियोगिता में आदि जैन तथा मंत्र सुनाओ प्रतियोगिता में काशवी जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम से पूर्व आचार्य मांगतुंग जी द्वारा रचित भक्तामर स्तोत्र का पाठ 48 दीपक प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मृगांक जैन, अनिल जैन सोनी, प्रशांत जैन, नीरज जैन, नीरेश जैन, अरिहंत जैन, उपकार जैन, डॉ. आरती जैन, मानसी जैन, स्वीटी जैन, मोना जैन, बबिता जैन, रेखा जैन, रीता जैन, ममता जैन, दिव्या जैन, ज्योति जैन आदि मौजूद रहे।

सौरभ चौहान की रिपोर्ट

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page