लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वडनगर से वाराणसी जा रही बाइक रैली का वजीरगंज में भव्य स्वागत

---Advertisement---

🚨 वडनगर से वाराणसी जा रही बाइक रैली का वजीरगंज में भव्य स्वागत

वजीरगंज। गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लिए निकली बाइक रैली का वजीरगंज ब्लॉक पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रैली के पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

सदर विधायक एवं पूर्व नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता और मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी मशीन के जरिए पुष्पवर्षा कर बाइक रैली का अभिनंदन किया गया।

बाइक रैली का मुख्य संदेश “जन-जन संकल्प, संगठित रहें, एक रहें” रहा। रैली के माध्यम से एकजुटता, संगठन और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प जनभागीदारी अभियान के तहत विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने और सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया गया।

वहीं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कार्यरत आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को धोती और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राघव सिंह, शिवम सिंह पुत्र ब्लॉक प्रमुख, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, जयपाल, दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य बनकोटा, बीडीओ शैली गोविल, चंद्रेश्वर मीणा, उपेंद्र मौर्य, रंजीत सिंह, जैकी वार्ष्णेय, राजू गुप्ता, दुर्वेश वार्ष्णेय, सूरजपाल समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page