गांधी-शास्त्री जयंती पर SSP अंकिता शर्मा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
बदायूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन बदायूं में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने दोनों महान विभूतियों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, करुणा एवं सेवा के विचारों तथा शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उत्कृष्ट सेवा के लिए 9 पुलिसकर्मी सम्मानित
गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस विभाग के 9 कार्मिकों को सेवा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया गया।
– निरीक्षक ना0पु0 प्रवीण कुमार — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
– उपनिरीक्षक स0पु0 दीनानाथ मौर्य — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
– उपनिरीक्षक ना0पु0 मलखान सिंह — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
– उपनिरीक्षक ना0पु0 चन्द्रपाल सिंह — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
– मुख्य आरक्षी स0पु0 नत्थू सिंह — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
– मुख्य आरक्षी स0पु0 शिव प्रताप सिंह — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
– मुख्य आरक्षी स0पु0 राजेश कुमार — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
– मुख्य आरक्षी स0पु0 सुखवीर सिंह — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
– मुख्य आरक्षी चालक भुवनेश कुमार — उत्कृष्ट सेवा पदक
इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।