लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी में विशेष सचिव उदयभान सिंह ने किया औचक निरीक्षण

---Advertisement---

बिल्सी में विशेष सचिव उदयभान सिंह ने किया औचक निरीक्षण

प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर, आरोग्य केंद्र और सीएचसी का लिया जायजा, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

बिल्सी। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदयभान सिंह ने सोमवार को बिल्सी क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर, आरोग्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

इसके बाद विशेष सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, फार्मेसी, मेडिसिन स्टॉक रजिस्टर, ओपीडी कक्ष और पैथोलॉजी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का भ्रमण कर स्थिति देखी। दवाओं के स्टॉक एवं संबंधित अभिलेखों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

विशेष सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने विशेष सचिव उदयभान सिंह का फूलों का बुके भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान वीडियो शैली गोविल सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विशेष सचिव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए तथा सरकारी संस्थानों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page