बिल्सी में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बिल्सी। नगर के सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत मटरुमल शर्मा महाराज के तत्वावधान में कछला स्टैंड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज ने भगवान के नाम की महिमा, भक्ति की शक्ति और धर्म के महत्व का विस्तार से वर्णन किया।
कथा के दौरान महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान के नाम स्मरण और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम, बिल्सी में आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।