लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़ | बिल्सी, बदायूं

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

चित्रकला, पोस्टर, रंगोली, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के जरिए गंगा संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश, 30 से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मानित

बिल्सी (बदायूं)। गंगा संरक्षण, जल की स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिसौली रोड स्थित मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ विशेष अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा है’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीपीओ अनुज प्रताप सिंह के निर्देशन में जिला गंगा समिति एवं अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के सह-तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वच्छ गंगा और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

“युवा शक्ति का यही संदेश—स्वच्छ गंगा, स्वच्छ परिवेश” के संकल्प के साथ आयोजित कार्यक्रम में चित्रकला, पोस्टर निर्माण, रंगोली, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने, जल संरक्षण करने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान ट्री मैन प्रशांत जैन ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और अपने घर, विद्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

भाषण प्रतियोगिता में छाया ने प्रथम, अवनी ने द्वितीय और पिंकस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में हर्षा प्रथम, तनवी द्वितीय और अनुराधा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में राखी, खुशी, तनु, खुशबू शर्मा और निशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में 30 से अधिक छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतीक चिह्न, मेडल, प्रमाण पत्र, टी-शर्ट और कैप देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया।

अतिथियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश सागर और जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह उपस्थित रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय वेद प्रचारक एवं कवि आचार्य संजीव रूप तथा जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी और ट्री मैन प्रशांत जैन मौजूद रहे।

डीपीओ अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा भारत की सांस्कृतिक आस्था, परंपरा और जीवन का अभिन्न अंग है। इसकी स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखना केवल किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। विद्यार्थियों में बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संस्कार विकसित करना आवश्यक है, क्योंकि जागरूक विद्यार्थी भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना भी है।

शिक्षिका अन्नू राय ने कहा कि ‘नमामि गंगे’ जैसे अभियान बच्चों को व्यवहारिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हैं और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

आचार्य संजीव रूप ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाना, प्लास्टिक का उपयोग कम करना, कचरे का उचित निस्तारण करना और आसपास स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

ट्री मैन प्रशांत जैन ने गंगा को भारत की सांस्कृतिक धरोहर और करोड़ों लोगों के जीवन का आधार बताते हुए कहा कि गंगा की निर्मलता, जलस्रोतों की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन के लिए व्यक्तिगत प्रयासों के साथ सामूहिक सहभागिता भी आवश्यक है।

गणमान्य लोगों और विद्यालय स्टाफ का रहा सहयोग

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन, डीपीओ अनुज प्रताप सिंह, भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी, ट्री मैन प्रशांत जैन, मनोज माहेश्वरी, सूरज सागर, नमामि गंगे सदस्य संचित सक्सेना, रमेश बाबू शर्मा, प्रिंस माहेश्वरी, अजीत वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय और विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम के सह-संयोजन में अरिहंत संरक्षण समिति, बिल्सी एवं श्री कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट की सहभागिता रही। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को गंगा संरक्षण, जल बचाने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

श्राद्ध के अवसर पर डॉ. सौरभ चौहान ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन, सेवा भाव से दिया सामाजिक सरोकार का संदेश

Leave a Comment

You cannot copy content of this page