लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जैन तीर्थकरों का संदेश जियो और जीने दो -मृगांक जैनजैनियों ने मनाया पदमांचल मंदिर का वार्षिकोत्सव

---Advertisement---

बिल्सी। बिसौली रोड स्थित पदमप्रभू दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल जैन मंदिर दिधौनी का वार्षिकोत्सव एवं जैन धर्म के छठें तीर्थंकर भगवान पदमप्रभू स्वामी का मोक्ष कल्याणक यहां जैनियों ने धूमधाम से मनाया। श्री विज्ञान ज्योति माला सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम जलाभिषेक एवं शान्तिधारा की गई। उसके बाद पूजा अर्चना की गई। साथ ही निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। जैन समाज के लोगो ने विभिन्न धार्मिक क्रियाएं कर भगवान पद्मप्रभु का चालीसा का पाठ एवं पूजा अर्चना की। बाद में यहां प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा की जैन तीर्थकरों का संदेश जियो और जीने दो का रहा है पदमांचल जैन मन्दिर के प्रेरणास्रोत जैन संत ऐलक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज ने सन 2008 में इस मंदिर की आधार शिला रखी थी जिसके बाद यहां भूगर्भ से मन्दिर के निर्माण के दौरान 15 जैन तीर्थंकर भगवानो की चतुर्थ कालीन प्रतिमाएं प्राप्त हुई थी महाराज श्री की समाधि होने के पश्चात मन्दिर के विकास की दर धीमी पड़ गई ,लेकिन सब इस मंदिर के निर्माण का कार्य समाज के सहयोग से पुनः जल्द प्रारंभ हो जाएगा जिसके लिए सभी लोगो का मंदिर के प्रति अधिक लगाव व श्रद्धा परम आवश्यक है इस मौके पर प्रशांत कुमार जैन, विष्णु असावा,सुरेश चंद्र जैन, अतुल कुमार जैन, भूपेंद्र कुमार जैन, हरिओम शर्मा, रेखा जैन, रीता जैन, चुन्नी जैन, शालिनी जैन, इंदु जैन आदि मौजूद रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page