लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बदायूँ: ‘घूसखोरी पंडित’ टिप्पणी पर भड़का ब्राह्मण समाज, मनोज बाजपेयी का फूंका पुतला।

---Advertisement---

​नूरपुर पिंनौनी (बदायूँ): फिल्म अभिनेता और मेकर मनोज बाजपेयी द्वारा अपनी फिल्म या संवादों में ‘घूसखोरी पंडित’ जैसे अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल के विरोध में बदायूँ के नूरपुर पिंनौनी में ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को क्षेत्र के आक्रोशित युवाओं और समाज के प्रबुद्ध जनों ने इकट्ठा होकर फिल्म अभिनेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया।​विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सौरभ दीक्षित और दीपक दीक्षित ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से लगातार एक विशेष वर्ग और समाज को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘घूसखोरी पंडित’ जैसे शब्दों का प्रयोग न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह करोड़ों लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को गहरी चोट पहुँचाता है। ब्राह्मण समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।​प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से पुरजोर मांग की है कि फिल्मों में ब्राह्मण समाज या किसी भी जाति-धर्म के खिलाफ ऐसी अमर्यादित टिप्पणियों पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी सामग्री प्रसारित की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।​इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुजारी छोटू दीक्षित, आशु पाठक, योगेंद्र शर्मा, अनु शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ रहे जातिगत अपमान के चलन की निंदा की है।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page