लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चीनी मिलों को पेराई योग्य गन्ने की आपूर्ति करे कृषक पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत ही मिलेगा गन्ना बीज।

---Advertisement---

बदायूँ जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल ने कृषकों को सूचित करते हुए बताया कि यदु शुगर मिल बन्द हो जाने के कारण उनके कय केंन्द्रों को चीनी मिल रूपापुर, हरदोई, चीनी मिल द्वारिकेश फरीदपुर, बरेली, चीनी मिल रजपुरा एवं वीनस शुगर मिल मझावली जनपद संभल को गन्ना आपूर्ति हेतु आवंटित किया गया है। चीनी मिल रूपापुर के कय केन्द्रों पर गन्ना की कम आपूर्ति होने की दशा में मिल द्वारा मिल बन्दी के सम्बन्ध में नोटिस निर्गत किया गया हैं। आप लोग जल्द से जल्द अपना पेराई योग्य गन्ने की आपूर्ति कर दें।

साथ ही साथ कृषक भाईयों से अनुरोध है कि वह बसन्तकालीन गन्ना बुवाई हेतु बीज को आवश्यकतानुसार रोकते हुए शेष गन्ना फसल को शीघ्र ही मिलों को आपूर्ति करने का कष्ट करें।

साथ ही अवगत कराना है कि बसन्त कालीन गन्ना बुवाई हेतु शोध केन्द्र शाहजहांपुर, पीलीभीत, पुवायां से जनपद को को.शा. 13231, यू.पी, 14234, को.शा. 17231, को.शा. 13235, को., 15023 प्रजातियों का 830 कुन्तल बीज आवंटित किया गया है, जिसका वितरण कृषि विभाग के http://upagriculture.com पर कृषकों के पंजीकरण होने पर पहले आओ, पहले पाओं के आधार पर किया जायेगा। वर्तमान में विभाग के पास आधार / प्राथमिक पौधशालाओं में विभिन्न प्रजातियों का चीनी मिल बदायूँ के क्षेत्र में 52500 कुन्तल तथा चीनी मिल बिसौली के क्षेत्र में 80500 कुन्तल अनुमानित बीज उपलब्ध है।

कृषकों से अपील है कि गन्ना बीज हेतु इच्छुक कृषक ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बदायूँ (मो.न.-7081202506) पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page