लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम ने तहसील सहसवान का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

---Advertisement---


बदायूँ: 17 फरवरी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को तहसील सहसवान का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव तथा न्यायिक कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए तथा रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितैषी बनाया जाए, जिससे आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण कर लंबित वादों की स्थिति की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न अनुभागों का भ्रमण कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन एवं अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की जांच की। रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने दस्तावेजों को गहनता से परखा और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयों के भुगतान की स्थिति की समीक्षा की तथा सर्विस बुक सहित सेवाकाल संबंधी अभिलेखों की जांच की। उन्होंने कहा कि कार्मिकों के देयों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page