लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बार-बार का झंझट खत्म 7500 kg तक के हल्के व्यावसायिक वाहनों का कराया जाएगा अब वन टाइम टैक्स।

---Advertisement---

बदायूँ आज दिनांक 21.2.2026 को उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं के परिसर में ”परिवहन मेला” का आयोजन कर ,हल्के व्यावसायिक वाहनों का एक बारीय कर जमा कराने के लिए और परिवहन विभाग की आकर्षक छूट के बारे में संगोष्ठी कर अवगत कराया गया। दिनांक 30.1. 2026 से लागू शासनादेश में हल्के परिवहन यानो पर एक बारीय कर की दर के लिए भाड़े या पारिश्रमिक पर संचालित दो पहिया मोटरसाइकिल( बाइक टैक्सी) यान के मूल्य का 12.5%, तिपहिया मोटर कैब (ऑटो रिक्शा) यान के मूल्य का 7% ,10 लाख रुपए तक मूल्य के मोटर केब और मैक्सी कैब( तिपहिया मोटर कैब को छोड़कर) मूल्य का 10.50 प्रतिशत ,10 लाख रुपए से अधिक के मूल्य के मोटर कैब और मैक्सी कैब ( तिपहिया मोटर कब को छोड़कर) यान के मूल्य का 12.50 प्रतिशत, संनिर्माण उपस्कर यान या विशेष प्रयोजन यान के लिये यान के मूल्य का 6% ,3000 किलोग्राम तक GVW होने पर यान की मूल्य का 3%, 3000 किलोग्राम से अधिक और 7500किलोग्राम तक GVW के लिए- यान के मूल्य का 6% और पूर्व से रजिस्टर्ड यानो पर एक बारीय कर की गणना पूर्व अवधि के प्रत्येक वर्ष के लिए एक बारीय कर की धनराशि में 8% की छूट देकर की जाएगी, परंतु यह छूट 75 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। पूर्व से पंजीकृत गैर परिवहन यान के परिवहन यान में परिवर्तन होने की दशा में एक बारीय कर यान के मूल्य के 2.5 प्रतिशत अतिरिक्त रूप से संदेय होगा । इसके अलावा मोटर वाहन सड़क दुर्घटनाओं के लिए आर्थिक सहायता के संबंध में हिट एंड रन मोटर वाहन सड़क दुर्घटना 1 अप्रैल 2022 के संबंध में चर्चा की गई और राहवीर योजना के बारे में जो की 21 अप्रैल 2025 से लागू है और 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी ।गोल्डन ऑवर और कैशलैस ट्रीटमेंट स्कीम, इलेक्ट्रिकल व्हीकल( EV) के रजिस्ट्रेशन फीस ,टैक्स और सब्सिडी के बारे में विस्तार से श्री असीम सिद्दीकी प्रधान सहायक एवं श्री ज्ञानेंद्र सागर, वरिष्ठ सहायक के द्वारा विस्तार पूर्वक जन सामान्य को बताया गया, परिवहन मेले के दौरान श्री हरिओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/ प्रवर्तन) श्री अभिनव चौधरी यात्री/माल कर अधिकारी एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहेl

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page