लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जनपद बदायूं में आज 22 फ़रवरी 2026 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया।

---Advertisement---

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय के नेतृत्व में समस्त पदाभिहीत स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन जिसमें समस्त पदाभिहीत अधिकारीयों ने अपने-अपने बूथ पर पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 01.30 बजे तक उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियां प्राप्त की तथा 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली के साथ साथ दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित सभी प्रकार के फार्मों यथा फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित), फार्म-7 एवं फार्म-8 प्राप्त किया गए । विशेष अभियान दिवस में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वैभव शर्मा एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 112 बिसौली, 113 सहसवान , 114 बिल्सी ,115 बदायूँ , 116 शेखूपुर , 117 दातागंज में मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी , सुपरवाइजर तथा पदाभिहीत अधिकारी की उपस्थित रहे । विशेष अभियान दिवस का सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्शों पर लाउडस्पीकर लगवाकर अथवा डुगडुगी बजवाकर भी किया गया । सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेन्टों का सहयोग प्राप्त किया गया एवं सभासद, ग्राम प्रधान, वॉलेन्टियर ने विशेष अभियान दिवस पर सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page