लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम ने अधिकारियों संग किया बरेली मथुरा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण।

---Advertisement---


बदायूँ : 23 फरवरी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बरेली-मथुरा एक्सप्रेस-वे (एन0एच0 530 बी) का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षात्मक पहलू को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षात्मक उपायों को बढ़ाने के लिए कहा। डीएम ने 166 किलोमीटर से 179 किलोमीटर, बदायूं बाईपास तक का निरीक्षण किया।
परियोजना निदेशक एनएचएआई उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि बरेली-मथुरा एक्सप्रेस-वे फोरलेन बनाया जा रहा है। यह कार्य कुल चार पैकेज में हाइब्रिड अनन्युटी मोड पर कराया जा रहा है, जिसमें प्रथम पैकेज की लागत करीब ढाई हजार करोड़ है जिसका कार्य पूर्ण हो गया है। द्वितीय पैकेज की लागत करीब 1200 करोड रुपए है जिसका 55 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।

उन्होंने बताया कि तृतीय पैकेज की लागत 1100 करोड रुपए है जिसका 16 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। चतुर्थ पैकेज की लागत करीब 700 करोड रुपए है जिसका 06 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण कार्य नवंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षात्मक उपायों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page