लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण,वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न।

---Advertisement---


बदायूँ : 27 फरवरी। जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा करते हुए समस्त विभागों को निर्देशित किया कि आगामी वर्षाकाल में किए जाने वाले वृक्षारोपण हेतु शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष स्थल चयन कर कार्य योजना कार्यालय प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानकी प्रभाग़ बदायूं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए व वन विभाग द्वारा 2-3 आदर्श स्थलों का चयन कर सुनियोजित तरीके से वृहद वृक्षारोपण कार्य कराने की रणनीति तैयार करें।
इसके अतिरिक्त समस्त विभागों द्वारा वर्ष 2020-21 22 एवं 22 23 में कराए गए वृक्षारोपण की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग की रिपोर्ट के अंतर्गत स्थलों की सूचना कार्यालय प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें एवं जिन विभागों द्वारा अंतर विभागीय जांच का कार्य प्रस्तावित है, जांच पूर्ण कर रिपोर्ट कार्यालय प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं को उपलब्ध कराएं।

जिला गंगा समिति की समीक्षा के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा सोत एवं अरिल नदी के पुनरोद्धार के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नदी पुनरोद्धार की कार्ययोजना तत्काल तैयार कर सचिव जिला गंगा समिति को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सम्बंधित विभागीय अधिकारी व समिति सदस्य मौजूद रहे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page