लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राज्यारोहण दिवस पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण पाठयक्रम में सम्मिलित हो महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा।

---Advertisement---

क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस के उपलक्ष में महाराणा प्रताप चौक बदायूं पर स्थित वीर शिरोमणि, राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि राजस्थान सरकार का महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाए जाने का निर्णय सराहनीय है। भारत सरकार को देश भर में राज्यारोहण दिवस मनाए जाने का निर्णय लेना चाहिए। महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाए ताकि नई पीढ़ी उनके व्यक्तित्व से परिचित और प्रेरित हो। आज राज्यारोहण दिवस के अवसर पर हम भारत सरकार सरकार एवं राज्य सरकार से मांग करते हैं कि वे महाराणा प्रताप की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह, क्षत्रिय युवा सभा के तहसील सचिव शिव प्रताप सिंह, महेश पाल सिंह व राम प्रकाश आदि की सहभागिता रही।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page