लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वजीरगंज के तन्मय सिंह ने कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है।

---Advertisement---

बदायूँ वजीरगंज के तन्मय सिंह ने कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। पासिंग आउट परेड के बाद वह आधिकारिक तौर पर सेना का हिस्सा बन गए हैं। तन्मय के पिता पी.पी.एस. सुरसेना में केंद्र अधिकारी हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन सी.डी.आर.आई. लखनऊ में शोधरत हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे परिवार, वजीरगंज और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।तन्मय ने अपनी शुरुआती शिक्षा वजीरगंज कस्बे से प्राप्त की। उन्होंने बदायूं के ब्लूमिंगडेल स्कूल से हाई स्कूल 10 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण किया। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय इफको से इंटरमीडिएट और रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षा उत्तीर्ण की और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से कमीशन व प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना में शामिल हुए। देश सेवा शुरू से ही उनका लक्ष्य रहा है, जिसमें प्रवक्ता श्री कौशल कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तन्मय सिंह को ऐतिहासिक लद्दाख स्काउट रेजीमेंट में तैनाती मिली है। वह अब लद्दाख में देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page