लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अलविदा की नमाज व ईद पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, मजिस्ट्रेट तैनात।

---Advertisement---


बदायूं : 12 मार्च। आगामी अलविदा की नमाज व ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि23 स्थल व क्षेत्र के लिए एक-एक मजिस्ट्रेट, नगर क्षेत्र के 12 स्थानों के लिए एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, इसके अतिरिक्त 13 अधिकारियों को आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है।
डीएम ने बताया कि जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्टर, पम्फ्लेट या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। बाजारों, मस्जिदों एवं ईदगाहों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page