लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के अन्दर जाकर एक व्यक्ति द्वारा प्लांट के 02 अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर देने की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक,बरेली जोन बरेली श्री रमित शर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली श्री अजय कुमार साहनी द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी कर घटना के अनावरण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

---Advertisement---


बदायूँ आज दिनाँक 12.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि समय 13.30 बजे थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के अन्दर जाकर अजय प्रताप सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सैंजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ द्वारा 02 अधिकारी 1- सुधीर गुप्ता पुत्र दयाकिशन निवासी बी-1/वृंदावन रेजिडेंसी बरेली उम्र 58 वर्ष व 2- हर्षित मिश्रा पुत्र सुशील कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी मौहल्ला साहूकारा थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को गोली मार दी है,जिसमें सुधीर गुप्ता तथा हर्षित मिश्रा गंभीर रुप से घायल हो गए । प्राप्त सूचना पर थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घायलों सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा को उपचार हेतु सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया जहाँ दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया गया । मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । इस घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन,बरेली श्री रमित शर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली श्री अजय कुमार साहनी द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना की जानकारी ली गई । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस द्वारा आरोपी अजय उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटनास्थल पर जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे ।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page