बदायूँ आज दिनांक 11.07.2026 को समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए । समाधान दिवस रजिस्टर को चेक कर सम्बन्धित को अद्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मुजरिया श्री विदेश कुमार शर्मा व प्रभारी निरीक्षक बिल्सी श्री मनोज कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।





