लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सहसवान में मौत के सौदागर सक्रिय बिना डिग्री व पंजीकरण के चल रहा नीलम हॉस्पिटल सी एच सी अधीक्षक का बड़ा चाबुक 15 मार्च तक साक्ष्य न देने पर होगी एफ आई आर।

---Advertisement---

बदायूँ सहसवान स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे अवैध अस्पताल ओपन प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, ताजा ही मामला नगर के चार नंबर चुंगी स्थित नीलम हॉस्पिटल का है, जहां बिना किसी अवैध डिग्री और पंजीकरण के धड़ले से मरीजों का इलाज किया जा रहा था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC सहसवान के चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, नियमों की उड़ी जरिया कानून का खौफ नहीं शिकायत के बाद सामने आया कि अस्पताल संचालक अशोक कुमार निवासी ग्राम पहाड़पुर फिरोजाबाद के पास ना तो कोई अधिकृत चिकित्सा डिग्री है, और ना ही राज्य केंद्र परिषद का पंजीकरण है। सीधे तौर पर यूनानईटेड प्रोविंस मेडिकल एक्ट 1939 और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धाराओं का खुला उल्लंघन है, बिना मानकों के संचालित इस केंद्र पर गंभीर मरीजों के साथ रिक्स लिया जा रहा है और मरीजों की सर्जरी कराई जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी है 15 मार्च तक सभी मूल प्रमाण पत्रों के प्रमाण प्रतियां प्रस्तुत करनी होगी साक्ष्य ना मिलने पर इसे अवैध चिकित्सा व्यवसाय मानते हुए संबंधित थाने में FIR दर्ज कराई जाएगी। इस अवैध नेटवर्क और मिलीभगत की चर्चा आम है। की स्वास्थ्य विभाग के कुछ निचले स्तर के कर्मियों की मिली भगत से क्षेत्र में ऐसे कई यमराज सक्रिय हैं,जो बिना आपातकालीन सुविधाओं और मानकों के चल रहे हैं। ये अस्पताल केवल पैसा कमाने की मशीन बन चुके हैं क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि केवल नोटिस तक सीमित न रहकर इन पर स्थाई रूप से ताला लगाया जाना चाहिए। किसी भी झोलाछाप या अस्पताल को जनता की जान से खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए नीलम हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर दिया गया है, समय सीमा के भीतर दस्तावेज न मिलने पर चिकित्सा प्रभारी ने कठोर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page