लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए 23 मार्च से होंगे ट्रायल।

---Advertisement---


बदायूँ : 16 मार्च। जिला क्रीड़ाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व गोरखपुर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बालक-बालिकाओं के ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट upsports.gov.in अथवा khelshakti.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन जमा कर सकते हैं। जिम्नास्टिक व तैराकी के लिए आयु 01 अप्रैल 2026 को 12 वर्ष से कम तथा अन्य खेलों के लिए 15 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र (मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी), निवास प्रमाण पत्र (जिलाधिकारी द्वारा जारी), आधार कार्ड तथा कक्षा 5 उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
प्रथम चयन ट्रायल 23 से 26 मार्च 2026 तक जिला खेल कार्यालय बदायूं में आयोजित किए जाएंगे। 23 मार्च को बालक वर्ग के लिए वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, तैराकी, हॉकी, जिम्नास्टिक व कुश्ती, 24 मार्च को बालिका वर्ग के लिए वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, कबड्डी व तैराकी, 25 मार्च को बालक वर्ग के लिए क्रिकेट, कबड्डी, जूडो व एथलेटिक्स तथा 26 मार्च को बालिका वर्ग के लिए कबड्डी व एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे।

जिला खेल अधिकारी ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page