लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता : डीएसओ।

---Advertisement---


बदायूँ : 18 मार्च। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डरों की सुचारू रूप से आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से जनपद में स्थित विभिन्न गैस एजेन्सियों की पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से निरन्तर जॉच करायी जा रही है। उनके द्वारा 16 मार्च 2026 को तहसील सहसवान की मै० सहसवान इण्डेन गैस सर्विस, पाल इण्डेन गैस सर्विस, कोल्हाई एवं नगर क्षेत्र बदायूँ की मै० बदायूँ गैस एजेन्सी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की कोई कमी नहीं है, सोमवार को साप्तहिक बन्दी के दिन भी गैस कम्पनी के सहायोग से गैस एजेन्सियों खुलवाकर कुल 4864 उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की गयी है। विभिन्न गैस एजेन्सियों पर कुल 24588 सिलेण्डरों का स्टॉक उपलब्ध था। इस प्रकार जनपद में गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर डिजिटल रूप से गैस बुक कर सिलेण्डर प्राप्त कर सकते है। जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं करायी गयी है वह तत्काल सम्बन्धित तेल कम्पनी के मोबाईल एप अथवा सम्बन्धित गैस एजेन्सी पर सम्पर्क स्थापित कर ई-केवाईसी करा लें। समस्त गैस एजेन्सियों पर केवाईसी/ ऑनलाईन बुकिंग हेतु हेल्प डेस्क खुलवाये गये है।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page