लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लाभार्थियों को किए 7.51 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत पत्र वितरित।

---Advertisement---


बदायूँ: 25 मार्च। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेई सभागार में प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय-03 बदायूँ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश्वर प्रसाद द्वारा उपस्थित आवेदकों एवं लाभार्थियों को योजना की जानकारी देते हुए ऋण की उपयोगिता एवं स्वरोजगार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे युवा देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

इस एक दिवसीय शिविर के दौरान भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कुल 7.51 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए तथा पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रबंधक ऋण एवं एनपीए नवल किशोर अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक एएमसीसी बदायूँ पुष्पेन्द्र सिंह, मुख्य प्रबंधक एएमसीसी बिसौली राजेन्द्र प्रसाद, जिला समन्वयक कौशल किशोर सहित संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page