लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

31 मार्च को महावीर जयंती, व्यवस्थाओं हेतु डीएम के आदेश जारी।

---Advertisement---


बदायूँ : 28 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बदायूँ में जैन समुदाय द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत महावीर जयंती का पर्व 31 मार्च को मनाया जाना प्रस्तावित है। इस पर्व पर शांति, कानून-व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं शोभायात्राओं की पूर्व जानकारी प्राप्त कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। थानों के त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर लिया जाए।
उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों, प्रमुख संस्थानों, रेलवे एवं बस स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। शोभायात्राओं के मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे, जिससे कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने बताया कि जनपद में पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करेंगे। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत को निर्देशित किया है वह महावीर जयंती के पर्व पर पर्याप्त पेय जलापूर्ति एवं मुख्य मार्गां पर चूना डलवाने तथा समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

डीएम ने आमजन से अपील की है कि वह पर्व को शांति, आपसी भाईचारे एवं सहयोग के साथ मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 प्रभावी है। इसके उल्लंघन पर कार्यवाही की जाएगी। अधिकारी इसके प्रतिबंधों का पालन कराया जाना सुनिश्चित करें।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page