लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मूकबधिर बालक को परिजनों से मिलाने हेतु सहयोग की अपील।

---Advertisement---


बदायूं: 30 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कोमल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल देखरेख संस्थान, लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में निवासरत एक मूकबधिर बालक को उसके माता-पिता तक पहंुचाने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस हेतु उप सचिव राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के अनुपालन में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि बालक को उसके परिजनों से मिलाया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि यह बालक वर्तमान में बाल देखरेख संस्थान कुरुक्षेत्र हरियाणा में रह रहा है तथा उसके माता-पिता अथवा परिजनों का पता नहीं चल सका है। ऐसे में उसकी पहचान स्थापित करने के लिए आमजन की सहायता अपेक्षित है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बालक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, जिससे आवश्यक कार्रवाई करते हुए बालक को उसके परिवार से मिलाया जा सके।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page