लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर गुड्डू वाल्मीकि का भव्य स्वागत हुआ।

---Advertisement---

बदायूँ सहसवान। नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी गुड्डू पुत्र स्व. महावीर वाल्मीकि का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी (सचिवालय, लखनऊ) के पद पर होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर वासियों एवं समाज के लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
बताया जाता है कि गुड्डू के बचपन में ही उनके माता-पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद उनका पालन-पोषण उनके चाचा सतवीर वाल्मीकि एवं राजवीर उर्फ पप्पू ने किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।
गुड्डू के दादा स्व. रामलाल वाल्मीकि का सपना था कि वे अपने पोते को एक अधिकारी के रूप में देखें, जिसे गुड्डू ने साकार कर दिखाया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद बीटेक की पढ़ाई Indian Institute of Technology (BHU) से पूर्ण की।
अपनी सफलता का श्रेय गुड्डू ने अपने परिजनों एवं शुभ चिंतकों को दिया। उनके सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा मंडल मंत्री रितु रानी, आकाश वाल्मीकि, नीरज भारती, वीरेश, महेश, इंद्रपाल, महोत्सव, कमलेश, शेर यादव, मुन्नालाल, चमन प्रजापति, श्याम प्रजापति. एमशन डेविड.राहुल.लालाराम.महेश सुनिल. सुनेहरी एवं रज्जन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page