लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अम्बेडकर जयंती पर शांति-सौहार्द का संदेश पीस कमेटी की अहम बैठक संपन्न।

---Advertisement---

बदायूँ सहसबान डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मद्देनजर कोतवाली परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता डॉ हिरदेश कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने की । इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अंबेडकर जयंती को परंपरागत तरीके से, शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सामाजिक तनाव फैलाने वाली गतिविधियों को पूरी तरह रोका जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया सहित किसी भी माध्यम से फैलने वाली गलत सूचनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने एक स्वर में आश्वासन दिया कि जयंती समारोह के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार की पूर्व-नियोजित बैठकों से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनता है और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न्यूनतम हो जाती है।
अध्यक्षता करते हुए डॉ हिरदेश कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने संक्षिप्त संबोधन में सभी से शांति और सौहार्द के साथ जयंती मनाने की अपील की।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह , थाना प्रभारी धनंजय सिंह व थाना प्रभारी विदेश कुमार मुजरिया व थाना प्रभारी सुमित शर्मा जरीफनगर सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अंत में सभी ने संयुक्त रूप से यह संकल्प लिया कि जयंती के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने हेतु समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page