लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

थाना अलापुर पुलिस द्वारा वादी को डरा धमकाकर लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

---Advertisement---

बदायूँ आज दिनाँक 10.04.2026 को समय सुबह करीब 4.30 बजे वादी मन्नू पुत्र ईद्दू निवासी गभियाई थाना अलापुर,बदायूँ जो बस स्टैड बदायूँ से अपने ग्राम गभियाई जाने के लिए टैम्पू में बैठा था तभी रास्ते में टैम्पू चालक 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तमंचा व चाकू दिखाकर डरा धमकाकर एक मोबाइल फोन तथा कुल 21800/- लूट लेने की घटना कारित की गयी जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना अलापुर पर तहरीर दी गयी थी तहरीर के आधार पर थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 66/26 धारा 309(4) BNS बनाम 02 अज्ञात पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी/ बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी थी। मुखबिर की सूचना पर थाना अलापुर पुलिस द्वारा ककराला मोड़ से अभियुक्तगण 1. मुनेश कुमार पुत्र रतिराम निवासी ग्राम गभियाई थाना अलापुर बदायूँ 2. राजीव कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी मोहल्ला गोतमपुर निकट अम्बेडकर चौक के पास थाना उझानी जिला बदायूँ को मय 1.एक अदद चाकू नाजायज,2. एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर 3. 01 अदद मोवाइल 4. 1400/रु0 तथा एक टेम्पो UP 24 BT 1460 सहित गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

घटना का विवरण- अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण 1. राजीव कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह उपरोक्त 2. मुनेश कुमार पुत्र रतिराम उपरोक्त ने बताया गया कि आज सुबह करीब चार बजे हम दोनो अपना टैम्पू लेकर सवारी के लिए रोडवेज बस अड्डे पर खड़े थे तभी हमे गभियाई ककराला की एक सवारी मिली थी हमने उससे किराया तय कर टैम्पो में बैठा लिया था रास्ते में ग्राम गभियाई के पास हमने सोचा इसके पास पैसे होगें। हम दोनो ने तमंचा व चाकू दिखाकर 1400/- रुपये नगद और उसका मोवाइल फोन ले लिया था । फोन में फोन पे चल रहा था उसका पिन पूछ लिया था हमने उसके खाते से कुल 06 बार में रुपये ट्रान्सफर किये थे बाकी नगद पैसे ककराला मार्ग के पास आकर हम दोनों ने आपस में बांट लिए थे तभी वहां पर पुलिस ने हमको पकड़ लिया था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

  1. मुनेश कुमार पुत्र रतिराम निवासी ग्राम गभियाई थाना अलापुर जनपद बदायूँ
  2. राजीव कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी मोहल्ला गोतमपुर निकट अम्बेडकर चौक के पास थाना उझानी जिला बदायूँ

आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुनेश कुमारः-
मु0अ0सं0 66/26 धारा 309(4) BNS थाना अलापुर बदायूँ

आपराधिक इतिहास अभियुक्त राजीव कुमार-
मु0अ0सं0 329/21 धारा 13 G ACT थाना अलापुर बदायूँ
मु0अ0सं0 66/26 धारा 309(4) BNS थाना अलापुर बदायूँ

बरामदगी का विवरण-
1.एक अदद चाकू नाजायज

  1. एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर
  2. 01 अदद मोवाइल
  3. एक अदद टेम्पो UP 24 BT 1460
    5 कुल 21800/-रुपये

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
प्रभारी निरीक्षक श्री माधौ सिंह बिष्ट मय टीम।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page