लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

18 कोच वाली इंटरसिटी 16 अप्रैल से नई दिल्ली से व 17 अप्रैल से कासगंज से नियमित चलेगी।

---Advertisement---

बदायूं 13 अप्रैल। क्षेत्रीय जनता की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 14315/114316 बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर नई दिल्ली से कासगंज तक 16 अप्रैल, 2026 से तथा कासगंज से नई दिल्ली तक 17 अप्रैल, 2026 से नियमित चलाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस नियमित गाड़ी का संचलन निम्नवत किया जाएगा:-

इस गाड़ी का नियमित संचलन विस्तारित मार्ग पर 16 अप्रैल, 2026 से 14316 नई दिल्ली-कासगंज इंटर सिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 16.35 प्रस्थान कर पूर्व समय-सारणी के अनुसार मध्यवर्ती निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए बरेली से 22.00 बजे, बदायूँ से 22.45 बजे, उझानी से 23.00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 23.32 बजे छूटकर अगले दिन कासगंज 00.10 बजे पहुँचेगी। जबकि वापिसी यात्रा में 17 अप्रैल, 2026 से 14315 कासगंज-नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस कासगंज से 02.50 बजे प्रस्थान कर सोरों शूकर क्षेत्र 03.08 बजे, उझानी से 03.37 बजे, बदायूँ से 03.55 बजे, बरेली से 04.55 बजे से छूटकर पूर्व समय-सारणी के अनुसार मध्यवर्ती निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए नई दिल्ली 10.20 बजे पहुँचेगी।

उक्त गाड़ी में एसएलआरडी का 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, आरक्षित द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 09 एवं वातानुकूलित कुर्सी यान का 02 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page